पढ़ाई के लिए छात्राओं को मिलेंगे ₹30 हजार
रांची। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग (उच्च शिक्षा निदेशालय) ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से संचालित अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना के क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है, ताकि वित्तीय बाधाएं उनकी शैक्षणिक प्रगति में रोड़ा न बनें। उच्च शिक्षा निदेशक सुधीर बाड़ा की
31जनवरी तक छात्राएं आवेदन कर सकेंगी
उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन देगा छात्रवृत्ति
सरकारी स्कूल से पढ़ी छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर
ओर से सभी विवि के रजिस्ट्रार को जारी पत्र में छात्राओं को इस छात्रवृत्ति योजना से जोड़ने को कहा गया है।
छात्रवृत्ति उन छात्राओं के लिए है जिन्होंने 10वीं-12वीं सरकारी स्कूलों
विवि-संस्थान पात्र छात्राओं तक जानकारी पहुंचाएंः निदेशालय
निदेशालय ने विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों में योजना से संबंधित ब्रोशर का व्यापक प्रसार सुनिश्चित करें और अधिकतम संख्या में पात्र छात्राओं तक इसकी जानकारी पहुंचाएं। इसके साथ ही प्रत्येक कॉलेज में योजना के लिए एक नोडल पदाधिकारी नामित करने और उनकी सूची निर्धारित प्रारूप में 15 जनवरी तक निदेशालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि में एंथ्रोपोलॉजी विभाग के सहायक
से उत्तीर्ण की हो और शैक्षणिक सत्र 2025-26 में किसी मान्यता प्राप्त स्नातक या डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में नामांकन लिया हो। योजना के तहत चयनित छात्राओं को प्रतिवर्ष
प्राध्यापक डॉ अभय सागर मिंज को इसका नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। अन्य विश्वविद्यालयों में भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी संस्थानों को अपने नोटिस बोर्ड और आधिकारिक वेबसाइट पर छात्रवृत्ति से जुड़ी जानकारी प्रमुखता से प्रदर्शित करने और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के प्रति छात्राओं को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। छात्राएं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट से 31 जनवरी, तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
30,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी, जिसका उपयोग ट्यूशन फीस या अन्य शिक्षा-संबंधी खर्चों में किया जा सकेगा। यह सहायता पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के लिए दी जाएगी।


Comments
Post a Comment