झारखंड में पारदर्शी तरीके से होगा एसआईआरः सीईसी

 झारखंड में पारदर्शी तरीके से होगा एसआईआरः सीईसी



देवघर/कार्यालय, संवाददाता।


भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि झारखंड में पारदर्शी तरीके से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) होगा। जैसे लोकतंत्र का आधार शुद्ध मतदाता सूची है, वैसे ही शुद्ध मतदाता सूची का आधार इसे तैयार करने वाले बीएलओ हैं। वे सोमवार को देवघर के तपोवन स्थित श्रीश्री मोहनानंद प्लस 2 विद्यालय में बीएलओ संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि देश में मतदाता सूची का एसआईआर कार्य विभिन्न चरणों में चल रहा है। झारखंड में अभी इसकी घोषणा भी नहीं हुई है, फिर भी यहां के बीएलओ द्वारा इसकी पूरी


देवघर के तपोवन में कार्यक्रम को संबोधित करते सीईसी ज्ञानेश कुमार।


प्रक्रिया की जानकारी एवं गहन पुनरीक्षण के पहले की तैयारियां यह बता रही है कि एसआईआर के दौरान कोई भी पात्र भारतीय मतदाता सूची से नहीं छूटेगा। तैयारियां देख यह स्पष्ट

बीएलओ की इन जानकारी से प्रभावित हुए सीईसी

बीएलओ प्रमिला यादव ने मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण की आवश्यकता पर जानकारी दी।

गुलशन परवीन ने वर्तमान मतदाता सूची को ए, बी, सी, डी कैटेगरी में उम्र के आधार पर बांटकर विगत मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से मैपिंग की जानकारी दी।

गीता कुमारी और दीपम कुमारी ने मतदाता सूची की मैपिंग, इसके 8

रूप से कहा जा सकता है कि झारखंड में जब भी एसआईआर की घोषणा होगी, उसे सुगम और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सकेगा। इस अवसर पर झारखंड के मुख्य निर्वाचन

चेकपॉइंट के बारे में जानकारी दी।

बीएलओ राखी देवी व संगीता देवी ने घरों को नोशनल नंबर देने की प्रक्रिया बताई।

कुमारी प्रिया ने फॉर्म 6, 7 एवं 8 भरने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

रजिया खातून ने बताया कि मैपिंग में महिला मतदाताओं को उनके माता-पिता के साथ मैप करना है।

पदाधिकारी के रवि कुमार, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी सौरभ, एसडीओ रवि कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, डीटीओ शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

प्रशिक्षण में देवघर के बीएलओ दिल्ली जाएंगे

मुख्य चुनाव आयुक्त बीएलओ के साथ संवाद कार्यक्रम में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के प्रति चुनाव आयोग के प्रहरी की स्पष्टता से काफी प्रभावित हुए और कहा कि जल्द भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में बीएलओ के प्रशिक्षण कार्यक्रम में देवघर के बीएलओ को भी आमंत्रित किया जाएगा। बीएलओ के साथ संवाद कार्यक्रम के उपरांत प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि देवघर व दुमका जिले के दो दिनों के प्रवास के दौरान बाबा वैद्यनाथ, बाबा बासुकीनाथ का दर्शन हुआ।

       By Ashutosh jee 

Thank you be updated with us 

Thank you rozupdate team ......

Comments

Popular Posts